9:45 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

पर्यावरण संरक्षित करने से होगा देश का भला –डॉ पंकज उत्पल

बरेली विद्या भारती द्वारा आयोजित सिद्ध बाबा सरस्वती शिशु मंदिर केशव नगर साहूकारा बरेली में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन मुख्य अतिथि प्रोफेसर शुचि श्रीवास्तव मुख्य वक्ता डॉ पंकज उत्पल कार्यक्रम अध्यक्षा प्रोफेसर अनीता त्यागी ने कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा ने सभी अभिभाविकाओं एवं अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की प्रस्तावना श्रीमती रजनी शर्मा ने रखी, मुख्य वक्ता डॉ पंकज उत्पल ने अपने उद्बोधन में कहा परिवार वह नींव है जो हमें कुटुंब जोड़ने के लिए बहुत आवश्यक है,एक सशक्त परिवार संस्कृति का बोध करके ही संपूर्ण समाज की दिशा परिवर्तित कर सकता है। पर्यावरण संरक्षण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारे जितने भी त्यौहार हैं वह हमें संदेश देते हैं कि हम जन्म से लेकर मृत्यु तक प्रकृति और पर्यावरण की गोद में ही पलते हुए ही आगे बढ़ते हैं, इसलिए हमें प्रकृति और पर्यावरण ‌संरक्षण करने की बहुत बड़ी आवश्यकता है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ शुचि श्रीवास्तव ने देश के विकास में महिलाओं की सक्रिय भूमिका पर बोलते हुए कहा महिलाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास होने से ही परिवार समाज और देश सशक्त होता है, आत्मरक्षा और मानसिक सशक्तिकरण पर जोर देने से हम कई क्षेत्रों में आगे बढ़ सकते हैं, इसी के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्यमिता में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी होना ही कुशलता की पर पूर्णता होगी। अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ अनीता त्यागी ने कहा कि हमारा एक महत्वपूर्ण कार्य है हमारा नागरिक कर्तव्य हमें अपने भारतीय संविधान के प्रति सम्मान रखना चाहिए, हमें अपने सभी राष्ट्रीय प्रतीको का सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम में द्वारा एक रोमांचक प्रश्नोत्तरी श्रीमती ज्योति सक्सेना द्वारा आयोजित की गई जिसको सभी आयी हुए मातृशक्ति ने बहुत ही सराहा गया । आयी हुयी मातृशक्ति ने अपने अनुभव कथन भी कार्यक्रम में रखें, संयुक्त परिवार की श्रीमती नीरज शर्मा एवं श्रीमती मंजू सक्सेना को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की संचालन कर्ता श्रीमती गीतू शर्मा ने सप्त शक्ति को जागृत करने के लिए एक संकल्प भी सभी से कराया जिसमें सात शक्तियां कीर्ति, लक्ष्मी, वाणी, स्मृति, मेधा, धृति और क्षमा को जागृत करने के लिए प्रेरित किया। सरवन समिति की श्रीमती नेहा अग्रवाल एवं श्रीमती शशि गुप्ता भी उपस्थित रही। कार्यक्रम की सफल व्यवस्था में विद्यालय की सभी आचार्या बहनों का योगदान रहा। अंत में श्रीमती ज्योति सक्सेना ने सभी आई हुई मातृशक्ति एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस