।
उझानी-बदांयू एक्सप्रेस 13 दिसंबर।
नगर के बाबूजी कल्याण सिंह चौक पर आज शाम प्राईवेट फांयनेस कंपनी के कारिंदों (आरआई) ने बुलेरो पिकअप चालक व उसमें बैठे गल्ला व्यापारी के साथ मारपीट की दोनों को बुरी तरह पिटाई की घायल चालक ने गाड़ी नंबर के आधार पर कोतवाली में तहरीर सोंप कार्रवाई की गुहार लगाई है।
बरेली जनपद के थाना भमौरा के गांव चकरपुर निवासी चालक कमल कुमार पुत्र लालाराम ने बताया कि वह बिनावर के गल्ला व्यापारी विनोद गुप्ता को लेकर आ रहा था। वह उझानी में अपना तगादा उगहाने आऐ थे।
कमल ने बताया कि कल्याण सिंह चौक पर अपने को आरआई बताने वाले लोगों ने उनके साथ मारपीट की कसूर इतना कि उनसे आईकार्ड मांग लिया। कमल का कहना है कि गाड़ी की सारी किश्तें समय से जमा होने के बाद भी आरोपियों ने मेरे व व्यापारी विनोद गुप्ता के साथ मारपीट की। जिससे उन्हें गुम चोटें भी आई है।
बुलेरो चालक कमल कुमार ने आरोपियों की गाड़ी के नंबर के आधार पर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कारवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com