बदायूं। दिनांक 12/12/2025 को जिला अपराध निरोधक कमेटी के सचिव,पदेन जेल विजिटर,शायर एवं पत्रकार मुहम्मद शमसुद्दीन शम्स अपनी पुत्री अक्सा फात्मा को अपने साथ लेकर एस के इंटर कॉलेज की फील्ड के पास बने अनाथ आश्रम मे पहुंचे और विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अक्सा फातिमा ने अनाथ बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाकर खुशियां साझा की। बच्चे भी बर्थडे गर्ल के साथ काफी खुश नज़र आए।
इस दौरान अनिक के जिला सचिव मुहम्मद शमसुद्दीन शम्स व उनकी पुत्री अक्सा फात्मा ने अनाथ आश्रम के सभी बच्चों को कॉपी, रबर,पेंसिल, शॉपनर,बिस्किट, कुरकुरे, केले आदि वितरित किए।
समाजसेवी,शायर व पत्रकार मुहम्मद शमसुद्दीन शम्स ने कहा कि हमारी बेटी अक्सा फातिमा कई वर्षों से अपना जन्मदिन अनाथ बच्चों के साथ मनाकर अपना जन्मदिन यादगार बना देती हैं। बोले इन अनाथ बच्चों के साथ रहकर दिल को बहुत सुकून मिलता है।
अक्सा फातिमा ने बताया कि वे केंद्रीय विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा हैं। उन्हें इन बच्चों के साथ जन्मदिन मनाने की प्रेरणा अपने पिता से मिली और दादी कनीज फातिमा, माता नईमा,चाचा बदरुद्दीन, जलाल उद्दीन ने भी हौसला बढ़ाया।इस मौके पर नानी अनवरी बेगम ने भी खूब दुआओं से नवाजा।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

