4:43 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

*गणित परिषद के चुनाव शाहीन अध्यक्ष, वर्तिका राणा महामंत्री निर्वाचित*

आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में सत्र 2025 – 26 के लिए गणित परिषद का पुनर्गठन संयोजक डॉ सचिन राघव एवं चुनाव अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल की देखरेख में सम्पन्न हुआ। विभिन्न पदों को प्राप्त करने के लिए कक्षा में 75 प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थियों ने ही नामांकन करने का अवसर दिया गया। अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक मत प्राप्त कर शाहीन निर्वाचित हुईं।
उपाध्यक्ष पद पर प्रिन्स कुमार एवं इसरा अंसारी को जीत हासिल हुई। महामंत्री पद पर वर्तिका राणा ने सफलता प्राप्त की जब कि संयुक्त मंत्री लिए नंदिनी एवं आराम सिंह जीत हासिल किया ।
कार्यकरिणी सदस्य के रूप में पुनीत वर्मा, शनिल सिंह, गरिमा सिंह एवं सत्यम सक्सेना को मनोनीत किया गया।
प्राचार्य डॉ अनिल कुमार ने पदाधिकारियों को पद एवं कर्तव्य निर्वहन की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर डॉ अनिल कुमार द्वितीय, डॉ संजीव राठौर, डॉ दिलीप वर्मा, डॉ संजय कुमार, डॉ गौरव कुमार सिंह एवम डॉ प्रियंका सिंह ने सहयोग प्रदान किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस