उ० प्र० संग्रहालय निदेशालय लखनऊ एवं पीएसी मुख्यालय लखनऊ द्वारा पुलिस मॉडर्न स्कूलों के बच्चों को प्रदेश में स्थित संग्रहालयो के भ्रमण कार्यक्रमानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० बृजेश कुमार सिंह जी के मार्गदर्शन में पुलिस मॉडर्न स्कूल बदायूँ के बच्चे दि 9 दिसम्बर 2025 को राजकीय संग्रहालय मथुरा के शैक्षिक भ्रमण पर गये। यहाँ पर बच्चों ने अपनी संस्कृति एवं सभ्यता के इतिहास से सम्बन्धित मूर्तियों शिलापट्ट एवं अभिलेखों को देखा व इतिहास की जानकारी प्राप्त की । बच्चों को श्रीकृष्ण जन्मभूमि एवं वृन्दावन स्थित प्रेम मन्दिर, चार धाम मन्दिर भ्रमण भी कराया गया ।
प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह जी , वामा सारथी बदायूँ में कार्यरत महिला आरक्षी नीलम , प्रधानाचार्य शैलेन्द्र बत्तरा व समस्त विद्यालय स्टाफ भ्रमण में उपस्थित रहा।
















badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com