8:10 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

राष्ट्रीय स्तर पर पीएनबी मेगा कृषि आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया

बिसौली। पंजाब नेशनल बैंक के तत्वाधान में ग्राहकों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए उनकी सुविधा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पीएनबी मेगा कृषि आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव व मण्डल प्रमुख रंजीत कुमार चौबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। श्री यादव ने अपने संबोधन में पंजाब नेशनल बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बैंक द्वारा किसानों के लिए समय-समय पर आयोजित ऐसे कार्यक्रम किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम भूमिका निभाते हैं। रीजनल हेड रंजीत कुमार चौबे ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक किसानों के लिए सुलभ और सरल रन प्रक्रियाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रतिरोध है हमारी प्राथमिकता है कि किसानों को सभी समय पर उनकी जरूरत के अनुसार ऋण सहायता मिले जिससे उनकी उपज आए और जीवन स्तर में सुधार हो सके। इस दौरान उन्होंने पात्र लाभार्थियों को सैद्धांतिक ऋण स्वीकृत पत्रों का वितरण भी किया जिससे किसानों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हुआ। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ो किसानों, महिला स्वयं सहायता समूहों, ग्रामीण उद्यमियों और आम नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर बैंक प्रबंधक अभिनव गुप्ता ने सभी आगंतुकों, किसानों एवं उपस्थित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चीफ मैनेजर धीरेंद्र तिवारी, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर रीकेश रंजन, मैनेजर अभिनव गुप्ता, नीरज वार्ष्णेय साई, चितरंजन गुप्ता, अरविंद अग्रवाल, डा. गुंजन गुप्ता, केशव अग्रवाल, मनोज गुप्ता, पुनीत गुप्ता, पूर्व प्रधान प्रदीप शर्मा, आदित्य पाठक, रामसरन मिश्रा,
क्षेत्रीय बैंकों के मैनेजर किशोर कुमार, रिचिन कुमार, कौशलेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, रोहित सिंह, धर्मेंद्र कुमार, अम्बुज शुक्ला, प्रभात कुमार, पवन कुमार, भूशंकर कुमार, नंदलाल कुमार, संदीप मलिक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.