उझानी- बदांयू एक्सप्रेस 10 दिसंबर।
नगर के मानिकपुर रोड पर एक बाडे का ताला तोडकर अज्ञात चोर एक बकरा व तीन बकरी खोलकर ले गये। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र सोंपकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला बहादुर गंज,मानिकपुर रोड के सगीर पुत्र कदीर के लोहे के जाल से बकरी का बाड़ा बना हुआ है। बीती रात दो बजे के आस-पास कोई अज्ञात चोर ताते को तोड जाल खोलकर उसमें बंधे एक बकरा व तीन बकरी खोलकर ले गया। सुबह मालूम पड़ने पर सगीर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर सोंप कार्रवाई की गुहार लगाई है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

