



उघैती -बिल्सी तहसील के ग्राम रियोनाई में रियोनाई खितौरा रोड पर श्री कालसेन बाबा मंदिर के सामने स्थित श्री कालसेन बाबा इंटर कॉलेज का दो दिवसीय एजुकेशनल टूर मथुरा वृंदावन गया था शनिवार को टूर वृंदावन पहुंचा जहां सर्वप्रथम सभी छात्र छात्राओं ने अध्यापकों एवं अध्यापिकाओं के साथ प्रेम मंदिर के दर्शन किए प्रेम मंदिर के दर्शन कर सभी बच्चे बहुत खुश हुए इसके बाद सभी ने रात्रि विश्राम वृंदावन में किया रविवार को सभी छात्र छात्राओं ने निधिवन ,वैष्णो मईया मंदिर,के दर्शन किए एवं यमुना जी के दर्शन कर सभी छात्र छात्राओं ने नाव में बैठकर यमुना जी में घूमे रात्रि विश्राम मथुरा में किया मथुरा में सोमवार को सभी छात्र छात्राओं ने श्री कृष्ण जन्मभूमि के दर्शन किए जन्मभूमि के दर्शन कर सभी छात्र छात्राएं बहुत खुश हुए टूर की वापिसी मंगलवार को सुबह हुई टूर के साथ कॉलेज के एम डी आशीष सक्सेना,उप प्रधानाचार्य ओम किशन शर्मा, एडमिनिस्ट्रेटर जे पी सिंह,दिनेश माथुर, जूनियन कॉर्डिनेटर चेतन वार्ष्णेय प्राइमरी कॉर्डिनेटर उमेश गुप्ता, प्री प्राइमरी कॉर्डिनेटर अंबिका चौहान अंशिका राठौर,अंजली मौर्य गए!
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

