12:44 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

शिविर में 114 ने कराया ओटीएस में पंजीकरण,10 लाख हुए जमा

बिल्सी। क्षेत्र के गांवों में मंगलवार को बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण को लेकर विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में उपभोक्ताओं ने बिल सुधार, ओटीएस योजना एवं बकाया जमा कराने से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं। एसडीओ जयप्रकाश राजपूत ने मौके पर समस्याओं का समाधान करते हुए बताया कि सरकार द्वारा जारी एकमुश्त समाधान (ओटीएस) योजना उपभोक्ताओं के लिए अत्यंत लाभकारी है। योजना के तहत बकाया बिलों पर भारी छूट दी जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत मिल सके। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे योजना का समय रहते लाभ अवश्य उठाएं। शिविर में कुल 114 बकाएदारों का ओटीएस योजना में पंजीकरण कराया गया। वहीं विभाग ने करीब साढ़े 10 लाख रुपये की बकाया धनराशि भी मौके पर जमा कराई। अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ऐसे शिविर आगे चलते रहेगें। शिविर में जेई गजेंद्र पाल सिंह, उमाशंकर, रामस्वरुप, मनोज कुमार, राजेश कुमार, सूरज पटेल सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस