4:43 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में मंगलवार को एनसीसी परेड दिवस के अवसर पर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर कैडेट्स द्वारा सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम दास ने अपने संबोधन में कहा की ‘वंदे मातरम’ राष्ट्र के सम्मान, गौरव और समर्पण का प्रतीक है। हरदीप सिंह ने बताया कि इस गीत ने भारत की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह गीत प्रत्येक भारतवासी के हृदय में देश प्रेम की भावना को चरम पर पंहुचा देता है। इस अवसर पर एनसीसी सीटीओ मनोज कुमार, रामाधार शर्मा, सुधाकर शर्मा, विपिन शर्मा, अमित पाराशरी, आशीष आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृभूमि के प्रति कृतज्ञता और राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा देना था।

विज्ञापन एक्सप्रेस