बिल्सी। सोमवार को क्षेत्र के गांव बैरमई बुजुर्ग के अलावा सैदपुर, मकरंदपुर, पुसगंवा गांव में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपभोक्ताओं ने बिल सुधार, ओटीएस योजना तथा बकाया जमा कराने से संबंधित समस्याएं दर्ज कराईं। शिविर में 119 बकाएदारों का ओटीएस योजना में पंजीकरण कराया गया। साथ ही विभाग ने करीब साढ़े 10 लाख रुपये की बकाया धनराशि भी जमा कराई। एसडीओ जयप्रकाश राजपूत ने मौके पर मिले उपभोक्ताओं को योजना के संबंध में विस्तार जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जारी की गई उक्त योजना का सभी उपभोक्ताओं को प्राथमिकता से लाभ दिया जा रहा है। शिविर में जेई गजेंद्र पाल सिंह, उमाशंकर, रामस्वरुप, मनोज कुमार, राजेश कुमार, सूरज पटेल आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

