

बिल्सी । बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद समारोह के तीसरे दिन छात्रों ने शानदार उत्साह और खेल भावना का प्रदर्शन किया। मैदान में सुबह से ही जोश और उमंग का माहौल देखने को मिला। शॉटपुट प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी शक्ति और तकनीक का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वेद प्रचारक आचार्य संजीव रूप उपस्थित रहें। शॉट पुट खेल में मोहम्मद आरिश और प्रियांशी ने मैदान जीता। 200 मीटर हर्डल दौड़ में प्रतिभागियों ने तेज गति का जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें कक्षा 8 से तनु और सुमित प्रथम स्थान पर रहें।
दोपहर में आयोजित वॉलीबॉल मैच ने पूरे मैदान का माहौल जोशीला कर दिया। कक्षा 6, 7 और 8 के विद्यार्थियों ने खेल को और आकर्षक बनाया। दोनों टीमों ने उत्कृष्ट टीमवर्क और रणनीति का परिचय दिया और कक्षा 6 सी वी रमन और कक्षा 7 विजयी रहा। जेवलिन थ्रो में अर्पित, अंश और प्राची प्रथम स्थान पर रहें।वॉलीबॉल फाइनल में विद्यार्थियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली
जैवलिन थ्रो, डिस्कस और शाटपुट थ्रो में प्रतिभागियों ने शानदार तकनीक और ताकत का परिचय दिया
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि आचार्य संजीव रूप ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि —“खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ये न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क, आत्मविश्वास और लक्ष्य प्राप्ति की प्रेरणा भी देते हैं। खेल जीवन में सकारात्मक सोच और मजबूत चरित्र का निर्माण करते हैं।” मुख्य अतिथि ने सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार की सराहना की और छात्रों को खेलों में नियमित रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के डायरेक्टर वी पी सिंह ने कहा कि आधुनिक शिक्षा केवल किताबों और परीक्षाओं तक सीमित नहीं रह गई है। यह संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास पर केंद्रित हो चुकी है, जिसमें खेल-कूद एक अहम भूमिका निभाता है। खेल न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देते हैं, बल्कि मानसिक संतुलन, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करते हैं। प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया एवं उन्हें खेलने के लिए प्रेरित किया।
पूरे कार्यक्रम का संचालन पीटीआई विश्वदीपक शर्मा और शैलेन्द्र सिंह एवं उनकी टीम ने सफलतापूर्वक किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह, एकेडमिक हेड सी. के. शर्मा, जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री प्राइमरी कॉर्डिनेटर राखी गुप्ता, विश्वदीपक शर्मा (पी.टी.आई.), रूबी मौर्य, मुनीश शर्मा, प्रशांत सिंह, विशेष चौहान, शिवओम शर्मा, दीक्षा वार्ष्णेय, साक्षी गुप्ता, रागिनी मिश्रा, ट्विंकल जैन, ऐश्वर्या माहेश्वरी, प्रीति श्रीवास्तव, प्रज्ञा वार्ष्णेय, पारस चंद्र, अंजली सिंह, साक्षी सिंह, शिवानी सिंह, नाहिद सैफी, शिफा सैफी, श्रुति कीर्ति, अफ़्शीन सिद्दीकी, दीक्षा राठौर, काजल राठौर, प्रिया सैनी, रश्मि शर्मा, निकिता गुप्ता, विदित राघव, तनुष्का माहेश्वरी, शालिनी शर्मा, सिदरा खान, तैबा फात्मा, अनामिका सिंह, आलिया तारिक, हर्षित शर्मा और अनम अंसारी उपस्थित रहीं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

