बिल्सी बदांयू 7 दिसंबर।
बदायूं के बिल्सी क्षेत्र में कछला-शाहबाद हाईवे पर गांव बेरमई बुजुर्ग के समीप शनिवार रात एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें हेड कांस्टेबल विमल कुमार सिंह और चालक रवि जोशी गंभीर रूप से घायल हो गए। कार के इंजन के पास आग भड़क उठी, जिसे लोगों ने बुझाया। पुलिस ने घायलों को तत्काल बिल्सी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों संभल जिले से ड्यूटी कर लोट रहे थे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

