8:53 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी में पूर्व सांसद राजवीर सिंह का स्वागत सम्मान किया, तीर-कमान भेंट

उझानी-बदांयू एक्सप्रेस 7 दिसंबर।

बदांयू में स्वामी ब्रह्मानंद जी के जन्मजयंती समारोह में जाते वक्त उझानी की कश्यप पुलिया पर पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया का स्वागत व सम्मान कर उन्हें तीर-कमान भेंट किया गया।
भाजपा नेता मोर सिंह लोधी व मोहित प्रभाकर एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने श्री सिंह का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। वहीं एक छोटी कन्या ने राजू भैया की आरती उतारकर तिलक भी लगाया।

विज्ञापन एक्सप्रेस