2:51 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

मनुष्य को हर पल कर्मशील रहना चाहिए – आचार्य संजीव रूप

साप्ताहिक सत्संग
बिल्सी, तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया ! अंतर्राष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने यज्ञ करते हुए कहा “युगों युगों के शुभ कर्मों का होता जब तक मेल नहीं ! मानव का चोला पाना कोई बच्चों वाला खेल नहीं ! संतुष्ट सूअर से असंतुष्ट मनुष्य लाख गुना श्रेष्ठ है ! जो संतुष्ट हो जाए वह समाज के लिए कल्याणकारी नहीं होता ! व्यक्ति को स्पर्धा वाला होना चाहिए ! जो प्राप्त से संतुष्ट हो जाए तो अप्राप्त के लिए ना तो पुरुषार्थ करेगा और ना ही उसके लिए ज्ञान प्राप्त करेगा न कोई व्यापार करेगा ना कोई अविष्कार होगा ” किंतु निकम्मा हो करके बैठ जाएगा ! इसलिए मनुष्य को हर पल कर्मशील रहना चाहिए ! डॉ सत्यम आर्य ने कहा “स्वस्थ रहना प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य है ! अस्वस्थ व्यक्ति ! समाज को राष्ट्र को लाभदायक नहीं होते !स्वस्थ वही रहता है जो चरित्रवान होता है ! इस अवसर पर श्रीमती कमलेश कुमारी , श्रीमती संतोष कुमारी ‘ श्रीमती गुड्डो रानी ‘ श्रीमती सरोज देवी, श्रीमती सूरजवती देवी , कुमारी कौशिकी रानी , पंजाब सिंह , राकेश आर्य तथा आर्य संस्कारशाला के बच्चे मौजूद रहे !

विज्ञापन एक्सप्रेस