11:46 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता ने पद्मांचल जैन मंदिर पर किया वृक्षारोपण

बिल्सी । अरिहंत वृक्षारोपण सामाजिक सेवा समिति के तत्वावधान में पद्मांचल जैन मंदिर पर भव्य वृक्षारोपण एवं पर्यावरण मित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण किया गया इस अवसर पर श्री गुप्ता ने कहा कि वृक्षारोपण कोई कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह हमारे जीवन की एक शैली है करोना काल से हमें पता चला कि यदि हम अपने जीवन में जो कुछ भी ऑक्सीजन ले रहे हैं वह करोड़ों रुपए में भी नहीं मिल सकती जो भगवान ने हमें निशुल्क दी है इसलिए हमें चाहिए कि हमें हमारे पूर्वजों के द्वारा दी गई विरासत को आगे बढ़ते हुए अपने आगे आने वाली पीढियां के लिए विषैली वातावरण ना छोड़कर जाएं इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का परम दायित्व और कर्तव्य है इसके बाद उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए ट्री मैन प्रशांत जैन, वनरक्षक शिवम शंखधार, विष्णु असावा, नीरज अग्निहोत्री, देव ठाकुर ,वंश गोस्वामी ,मृगांक जैन, रमेश बाबू शर्मा,अनुज वार्ष्णेय, अचिन शर्मा समेत कई युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर भाजपा निवर्तमान जिला कोषाध्यक्ष विवेक राठी मुदित असावा समेत समिति के अधिकांश लोग मौजूद रहे!

विज्ञापन एक्सप्रेस