
समाज के प्रमुख पदाधिकारियो को सामाजिक सेवा के लिए सूचना आयुक्त ने किया गया सम्मानित
बिल्सी । श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर का भव्य शिलान्यास समारोह छुल्लक रत्न श्री 105 समर्पण सागर जी महाराज के दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ यहां सबसे पहले नगर में जैन समाज की महिलाओं द्वारा मंगल कलश सर पर रखकर घट यात्रा निकाली गई इसके पश्चात घट यात्रा नगर के अटल चौक सराफा बाजार और जैन मार्केट थाना मोड होती हुई सहावगंज स्थित प्राचीन श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंची जहां से पुनः इसी मार्ग से वापस होती हुई अमर कॉलेज स्टोर से होकर पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंची जहां सभी महिलाओं ने मंगल कलशो को शिलान्यास स्थल पर विधि विधान पूर्वक जल छिड़ककर मन्दिर जी में स्थापित किया इसके पश्चात महाराज समर्पण सागर जी द्वारा विभिन्न धार्मिक क्रियाएं संपन्न कराई गई जिसमें जैन समाज के लोगों ने विभिन्न विभिन्न बोलियों लेकर शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया कार्यक्रम के दौरान जैन समाज के अध्यक्ष मृगांक कुमार जैन ,मंत्री अनिल जैन सोनी,मीडिया प्रभारी प्रशांत जैन,उपाध्यक्ष शरत जैन,कोषाध्यक्ष नीरज जैन,कार्यालय प्रभारी आशीष जैन को राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता द्वारा प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता समेत भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता,डॉ वीरेश सिंह चौहान,चेयरमैन ओमप्रकाश सागर ,न्यायिक उपजिलाधिकारी रिपुदमन सिंह ,सीओ संजीव कुमार सिंह ,कोतवाल मनोज कुमार सिंह ,पूर्व राज्य मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल जैन समाज के अध्यक्ष मृगांक कुमार जैन, अजित प्रकाश जैन,अनिल जैन सोनी ,नीरज जैन,नीरेश जैन,अनूप जैन,निखिल जैन, महावीर प्रसाद जैन, तरुण जैन हिस्सा लेकर सहभागिता की कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त जैन समुदाय के लोगों का विशेष योगदान रहा!
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

