बिल्सी । बदायू जिले के बिल्सी नगर में हुए दो अलग-अलग
सडक हादसों में एक महिला शिक्षक सहित चार लोग
घायल हो गए। इनमें से तीन गंभीर रूप से घायल
व्यक्तियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पलिस
ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।
पहला हादसा बिल्सी नगर के रामा पेट्रोल पंप के पास
हआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो
गई। इस भिडंत में बेहटा जवी निवासी देवपाल, उनके
दामाद सर्वेश और मुजरिया थाना क्षेत्र के मूकईया
निवासी प्रवेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए
‘देवपाल और सर्वेश तरेचा दावत में जा रहे थे।
जबकि प्रवेश कमार बिल्सी आ रहे थे। घायलों को
एम्बुलेंस की मदद से बिल्सी सरकारी अस्पताल पहंचाया
गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला
अस्पताल रेफर कर दिया गया। दृसरा हादसा बिल्स
नगर के रिंक्र पेट्रोल पंप के पास हुआ। यहां एक महिला
शिक्षक की स्कूटी अचानक एक सांड से टकरा गई
जिससे वह घायल हो गईं।
महिला शिक्षक बिल्सी तहसील क्षेत्र के बैरमई सरकारी
स्कूल में कार्यरत हैं और वह अपने घर लौट रही थीं
स्थानीय लोगों ने घटना की स्रचना डायल 112 पुलिस
को दी, जिसके बाद पुलिस ने घायल शिक्षिका क
बिल्सी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। बिल्सी पुलिस ने
दोनों सड़क दृूर्घटनाओं के संबंध में आवश्यक कार्रवाई
करते हुए जांच शुरू कर दी है! 
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

