बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल के जूनियर विंग (कक्षा 6 से 8) में आयोजित वार्षिक खेलकूद समारोह आज बड़े धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अशफाक हुसैनने ध्वजारोहण और मार्च-पास्ट की सलामी लेकर किया और उन्होंने कहा कि केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि खेलों के माध्यम से बच्चों का शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, और भावनात्मक विकास होता है — यानी वे एक संपूर्ण व्यक्ति बनते हैं। विद्यालय द्वारा किया गया यह प्रयास विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी है। इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर सहभागिता दिखाई। दिनभर चले इस खेल महोत्सव में विद्यार्थियों ने बेहतरीन ऊर्जा, खेल भावना और टीमवर्क का शानदार परिचय दिया। सबसे रोमांचक प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर हर्डल रेस, खो-खो, रस्साकशी , डिस्कस थ्रो, और स्लो साइकिल रेस शामिल रहे। सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी गति, कौशल और संयम का शानदार प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ में बच्चों ने तेज रफ्तार का अद्भुत नज़ारा पेश किया, जबकि 200 मीटर हर्डल रेस में बाधाओं को पार करते हुए खिलाड़ियों ने अपनी चुस्ती-फुर्ती से सबका मन मोह लिया। खो-खो प्रतियोगिता ने दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुँचा दिया, जहाँ दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। खो खो खेल में कक्षा 6 (सी.वी.रमन) की छात्राएं विजयी रहीं। रस्साकशी की रोमांचक प्रतियोगिता ने बच्चों में टीमवर्क और यूनिटी की भावना को और भी मजबूत किया। रस्साकशी के खेल में कक्षा 7 के छात्र और कक्षा 8 की छात्राएं विजेता रहीं । ऊंची कूद में अमोल अभिषेक और अंश क्रमशः पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहें। विद्यालय के डायरेक्टर वी पी सिंह ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल बच्चों में खेल भावना विकसित करते हैं बल्कि उनकी आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को भी बढ़ाते हैं। पूरे कार्यक्रम का संचालन पीटीआई विश्वदीपक शर्मा और शैलेन्द्र सिंह एवं उनकी टीम ने सफलतापूर्वक किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह एकेडमिक हेड सी. के. शर्मा ,जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री प्राइमरी कॉर्डिनेटर राखी गुप्तान, रूबी मौर्य, मुनीश शर्मा, प्रशांत सिंह, विशेष चौहान, शिवओम शर्मा, दीक्षा वार्ष्णेय, साक्षी गुप्ता, रागिनी मिश्रा, ट्विंकल जैन, ऐश्वर्या माहेश्वरी, प्रीति श्रीवास्तव, प्रज्ञा वार्ष्णेय पारस चंद्र, विश्वदीपक शर्मा (पी.टी.आई.) अंजली सिंह, साक्षी सिंह, शिवानी सिंह, नाहिद सैफी, शिफा सैफी, श्रुति कीर्ति, अफ़्शीन सिद्दीकी, दीक्षा राठौर, काजल राठौर, प्रिया सैनी, रश्मि शर्मा, निकिता गुप्ता, विदित राघव, तनुष्का माहेश्वरी शालिनी शर्मा , सिदरा खान, तैबा फात्मा, अनामिका सिंह, आलिया तारिक, हर्षित शर्मा और अनम अंसारी उपस्थित रहें।







badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

