बदायूँ में शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दवा विभाग ने दिल्ली–बरेली रोड स्थित ‘मैसर्स शायम मेडिकल स्टोर’ पर छापेमारी की। मौके पर एक व्यक्ति बिना लाइसेंस भारी मात्रा में ऐलोपैथिक दवाइयाँ बेचता मिला, जिसने अपना नाम रोहिताश सिंह बताया। फार्म से कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत न करने पर दवा निरीक्षक टीम ने सभी प्रतिबंधित दवाइयों के नमूने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजे। कार्रवाई के दौरान करीब 2 लाख रुपये मूल्य की अवैध दवाइयाँ जब्त कर सीज की गईं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com