5:42 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं- राजकीय महिला महाविद्यालय में भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूं में दिनांक- 4/12/2025 को वाणिज्य विभाग के अंतर्गत विभागीय परिषद के तत्वाधान में भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न हुआ। विभागीय परिषद का गठन दिनांक – 27/11/25 को किया गया था, जो की महाविद्यालय प्राचार्य डॉ वंदना की अध्यक्षता में हुआ था । परिषद में वाणिज्य विभागाध्यक्ष कु० सरिता गौतम द्वारा विभागीय परिषद के अंतर्गत निम्न छात्राओं का चुनाव किया गया, जो कि इस प्रकार हैं- अध्यक्ष पद – अलशिफा नाज़ बीकॉम तृतीय सेमेस्टर, उपाध्यक्ष पद- हिफ्जा बीकॉम पंचम सेमेस्टर, सचिव- मंतशा अफसर बी.काॅम प्रथम सेमेस्टर एवं उप सचिव- सानिया कमर बीकॉम तृतीय सेमेस्टर रही। इसी क्रम में दिनांक – 3/12/2025 को विभागीय परिषद प्रतियोगिता के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका शीर्षक “विकसित भारत अभियान @ 2047” था, जिसमें लगभग 22 छात्राओं ने प्रतिभाग किया, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान- अलशिफा नाज़, बी काॅम तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान- माहिज़ा बी बीकॉम प्रथम सेमेस्टर, तृतीय स्थान- सबा खान बीकॉम तृतीय सेमेस्टर और सिदरा बीकॉम प्रथम सेमेस्टर, को संयुक्त रूप से प्राप्त हुआ। इसी क्रम में परिषद की दूसरी प्रतियोगिता आज दिनांक- 4/ 12 /2025 को पोस्टर प्रतियोगिता के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, प्रतियोगिता में प्रथम स्थान – छाया बीकॉम प्रथम सेमेस्टर और सामिया फातिमा बीकॉम तृतीय सेमेस्टर को संयुक्त रूप से, द्वितीय स्थान – दीक्षा बीकॉम प्रथम सेमेस्टर और अलशिफा नाज़ बीकॉम तृतीय सेमेस्टर को संयुक्त रूप से और तृतीय स्थान सबा खान बीकॉम तृतीय सेमेस्टर और सानिया कमर बीकॉम तृतीय सेमेस्टर को संयुक्त रूप से प्राप्त हुआ, साथ ही सांत्वना पुरस्कार- करीना बीकॉम तृतीय सेमेस्टर को मिला। भाषण और पोस्टर दोनों प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ० अर्चना पांडे, डॉ० सतीश कुमार एवं डॉ० भावना सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय प्राचार्य डॉ वंदना द्वारा समस्त छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया एवं प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा “कि आपको इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक प्रतिभाग करना चाहिए, जिससे आप सभी साहसी एवं निडर बन सके, ताकि इसी प्रकार जीवन में आने वाली कठिनाइयों का भी साहसपूर्ण सामना करें। समस्त प्रतियोगिताओं का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वाणिज्य विभागाध्यक्ष कु० सरिता गौतम द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम में समस्त महाविद्यालय परिवार का सहयोग प्राप्त हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.