बिल्सी। रफीनगर-खितौरा मार्ग पर स्थित गांव अहमदनगर असौली के निकट मंगलवार की शाम एक ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल बिल्सी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार गांव अहमदनगर असौली गांव निवासी पूरन और राजकुमार अपनी बाइक से रफीनगर से कुछ सामान लेने गए थे। जैसे ही उनकी बाइक गांव के पास पहुंची, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को उठाकर निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

