10:52 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर किया पुलिस चौकी का उद्घघाटन

पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर किया पुलिस चौकी का उद्घघाटन , चौकी प्रभारी ने अपने अथक प्रयास व जनसहयोग से करवाया पुलिस चौकी का निर्माण
आसफपुर ( बदायूं ) – बदायूं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह ने स्थानीय नवनिर्मित पुलिस चौकी का फीता काटकर उदघाटन किया ।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हृदेश कुमार कठेरिया , बिसौली पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह , फैजगंज वेहटा थाना प्रभारी राजकुमार सिंह , आसफपुर पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी ने पुलिस अधीक्षक को उपहार भेंट कर सम्मानित किया , इस दौरान एस आई प्रमोद कुमार नेहवाल , हेड कांस्टेबल प्यारे खां , आकाश कुमार ढाका , एस एस आई नरेंद्र कुमार , अंकिता वर्मा , अंशुल कुमार आदि ने विशेष सहयोग किया ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह , अपर पुलिस अधीक्षक हृदेश कुमार कठेरिया , पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह , थाना प्रभारी राजकुमार सिंह , पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी ने स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित त्रिवेणी सहाय ( दद्दा जी ) के सुपुत्र एवं कालेज के प्रबंधक अनिल कुमार पाठक सहित क्षेत्रीय संभ्रांत एवं ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण , ब्लॉक मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा आदि को धार्मिक चित्र एवं उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया ।
इस उदघाटन समारोह में पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी ने उपस्थित सभी गणमान्य लोगों को उत्तम दर्जे का जलपान कराया ।
इस भव्य उद्घाटन समारोह में आसफपुर क्षेत्र के सम्भ्रांत ग्राम प्रधान चंद्र पाल सिंह , निखिलेश कुमार पाठक , पंकज कुमार पाराशरी , मयंक पाठक , ठाकुर यश पाल सिंह , डॉक्टर तारिक, मनोज कुमार यादव एडवोकेट , हेम सिंह , पुलेंद्र सिंह यादव , गजराज सिंह यादव , हरपाल सिंह , महेश पाल सिंह यादव , रामकुमार कोरी , स्थानीय ग्राम प्रधान शिवजीत , पूर्व प्रधान पवन मिश्रा , पूर्व प्रधानाध्यापक रामौतार मिश्रा , विशाल यादव , राजेश यादव , श्यामवीर सिंह यादव , प्रेम पाल सिंह यादव , अनमोल शर्मा , राजेश दीक्षित , सुधाकर शर्मा , विशाल शंखधार , जगदीश माली , मुशाहिद , देवपाल, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे ।
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.