2:09 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बड़नौमी में तीन बीघा सरकारी जमीन मुक्त,कब्जाधारियों में हड़कंप

बिल्सी। उपजिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह के निर्देश पर तहसील की राजस्व टीम ने मंगलवार को क्षेत्र के गांव बड़नौमी में सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाकर उसे मुक्त करवाया। कार्रवाई होते ही कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया। राजस्व निरीक्षक हरपाल सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान पति राजेंद्र सिंह की ओर से गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की गई थी। शिकायत के आधार पर राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर सीमांकन कराया। इसके बाद गाटा संख्या 196 पर करीब तीन बीघा भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाकर जमीन को प्रशासन ने कब्जा मुक्त करा लिया। उन्होंने बताया कि संबंधित लोगों को सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में दोबारा कब्जा करने का प्रयास किया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर लेखपाल सज्जाद हुसैन, श्याम कुमार और उपनिरीक्षक मोहित नैन मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.