बिल्सी। अरिहंत वृक्षारोपण सामाजिक सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस के अवसर पर दिधौनी जैन मंदिर परिसर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के संस्थापक प्रशांत जैन ने की। उन्होंने कहा कि हर साल प्रदूषण के बढ़ते खतरों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है। यह दिन 2 दिसंबर 1984 की भोपाल गैस त्रासदी में मृत लोगों की स्मृति को समर्पित है। उन्होंने कहा कि हवा, पानी और धूल-मिट्टी के कणों से मानव स्वास्थ्य एवं इकोसिस्टम पर गहरा खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह दिवस पॉल्यूशन को रोकने और इसके निवारण के प्रभावी तरीकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य हवा, पानी और मिट्टी पर पड़ने वाले प्रदूषण के गंभीर प्रभावों से लोगों को अवगत कराना और भोपाल जैसी औद्योगिक आपदाओं से बचाव के उपायों पर जोर देना है। गोष्ठी के बाद जैन मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस मौके पर देवेश ठाकुर, विष्णु असावा, वंश गोस्वामी, अनुज वार्ष्णेय समेत समिति के कई सदस्य मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com