11:30 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

कोतवाली में स्थानांतरित पुलिस कर्मियों को विदाई

बिल्सी। कोतवाली परिसर में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन कर स्थानांतरण गए पुलिस कर्मी अभिषेक गोयल, सुंदर सिंह, अनुपम सिंह एवं संजीव कुमार को भावपूर्ण विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोतवाल मनोज कुमार ने की। इस दौरान पुलिस कर्मियों के उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन और सेवा भावना की सराहना करते हुए उनसे भविष्य में भी उसी निष्ठा के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई गई।
कोतवाल ने कहा कि पुलिस सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है, लेकिन इससे कार्य की ऊर्जा और उत्साह कम नहीं होना चाहिए। उन्होंने स्थानांतरित कर्मियों के योगदान को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान साथियों ने भी अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि स्थानांतरित पुलिस कर्मियों ने हमेशा टीम भावना के साथ कार्य किया और अपने व्यवहार से सभी को प्रभावित किया। इस मौके पर क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य, राममेहर सिंह, बलबीर सिंह, संजीव कुमार, सोमवीर सिंह, संदीप सिंह, योगेंद्र सिंह, अवरार खान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.