4:58 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

सरकारी ऐप होगा स्मार्टफोन में प्री-इंस्टॉल, कंपनियों को 90 दिन की डेडलाइन

भारत सरकार जल्द ही सभी नए स्मार्टफोनों में साइबर सुरक्षा से जुड़ा संचार साथी ऐप प्री-इंस्टॉल कराने जा रही है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, दूरसंचार विभाग (DoT) ने 28 नवंबर को मोबाइल निर्माता कंपनियों को आदेश जारी किया है कि वे आने वाले 90 दिनों के भीतर अपने नए स्मार्टफोन मॉडलों में यह ऐप अनिवार्य रूप से शामिल करें। खास बात यह है कि यह ऐप न तो डिलीट किया जा सकेगा और न ही डिसेबल।

भारत के 1.2 बिलियन से अधिक मोबाइल सब्सक्राइबर्स वाले बाज़ार में सरकार का यह कदम साइबर सुरक्षा को मजबूत करने, फर्जी फोन की बिक्री रोकने और चोरी हुए मोबाइल की रिकवरी बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। संचार साथी प्लेटफॉर्म 2023 में लॉन्च हुआ था और इसकी मदद से अब तक 7 लाख से ज्यादा चोरी/गुम फोन रिकवर किए जा चुके हैं, सिर्फ अक्टूबर 2025 में ही 50,000 फोन बरामद हुए।

संचार साथी ऐप के मुख्य फीचर्स
• साइबर ठगी वाली कॉल, SMS या WhatsApp मैसेज की तुरंत रिपोर्ट।
• गुम या चोरी हुए फोन को IMEI नंबर के जरिए ब्लॉक करने की सुविधा।
• अपने नाम पर कितनी सिम चल रही हैं, इसकी जांच और संदिग्ध सिम को ब्लॉक करना।
• नया या पुराना फोन असली है या नकली, इसकी जांच।

पुराने स्मार्टफोनों के लिए कंपनियों को सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करना होगा, जिससे यह ऐप उनमें भी ऑटो-इंस्टॉल हो जाएगा।

सरकार का मानना है कि इस कदम से मोबाइल सिक्योरिटी, यूज़र प्रोटेक्शन और फेक मोबाइल की बिक्री पर बड़ा असर पड़ेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.