।
उझानी बदांयू 1 दिसंबर।
आज रजत विद्या मंदिर विद्यालय बसोमा में क्लास N.C से क्लास आठ (8) तक के पढ़ाई में उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाले 50 छात्र छात्राओं को डॉ राजेश कुमार वर्मा (फिजिशियन, सरकारी अस्पताल बदायूं व वरिष्ठ समाज सेवी ) व समाज सेवी जगदीश कुमार ने अपनी और से स्पोर्ट्स टीशर्ट वितरित किए।
आप दोनों का विद्यालय परिवार की ओर से प्रबंधक शिवकुमार गुप्ता,इंजी. रजत गुप्ता ने सम्मानित किया।
स्कूल प्रबंधक शिव कुमार गुप्ता ने सभी अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर व माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

