11:29 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी के मोहल्ला बहादुर गंज में सडक किनारे पड़े लोहे के पाइप के पास फैलीं गंदगी,ठोकर लगने से लोग होते चुटैल


उझानी बदांयू 1 दिसंबर।

उझानी के मोहल्ला बहादुर गंज मानिकपुर रोड पर जलनिगम की पाइप लाइन पड़ने के बाद एक साइड पर बड़ा लोहे का पाइप काफी दिनों से पडा होने की वजह से लोगों को दिक्कत हो रही है मोहल्ले वाले ठोकरें लगने से चुटैल हो रहे हैं, वही आस-पास गंदगी होने से मोहल्ले वालों ने पाइप हटाने की मांग की है। जिससे गंदगी से निजात मिल सके।

ज्ञात रहे जलनिगम ने बहादुर गंज में दो महीने पहले पेयजल को नई पाइप लाइन डाली। काम खत्म हुऐ काफी समय बीत गया। मगर एक बडा पाइप सडक किनारे छोड दिया जिससे ठोकरें लगने से कई लोग चोटिल हो चुके हैं। वहीं पाइप के आस-पास गंदगी जमा है। मोहल्ले वासियों ने कार्यदाई संस्था से मांग की है कि सडक पर पड़े पाइप को हटवा दिया जाऐ जिससे लोग चुटैल ना हो व सफाई भी होती रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.