बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोग घायल
हो गए। यह हादसा बैन भट्टे के पास हुआ। सूचना पर
पहुंची डायल 112 पुलिस ने सभी घायलों को बिल्सी के
सरकारी अस्पताल पहुंचाया,जहां तीन की गंभीर हालत
को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया
है।
अलापुर थाना क्षेत्र के म्याऊं निवासी दीवान अली ने
बताया कि वह धनारी में फेरी का काम करते हैं। रविवार
दोपहर करीब 1 बजे वह अपने बेटे और भतीजे के साथ
बाइक से अपने घर म्याऊं लौट रहे थे। बिल्सी थाना क्षेत्र
के बेन भट्टे के निकट उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ
रही एक अन्य बाइक से टकरा गई।
इस हादसे में दीवान अली, आरिफ, तारिफ और सद्दाम
घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति भी चोटिल
हुआ है। बिल्सी सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अनिल कुमार
गुप्ता ने जानकारी दी कि बाइक सवार तीन लोगों की
हालत गंभीर है, जिन्हेंप्राथमिक उपचार के बाद जिला
अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने घटना के संबंध
में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com