1 दिसंबर से बदलेंगे कई बड़े नियम, रसोई से पेंशन तक पड़ेगा असर
1 दिसंबर से LPG सिलेंडर, ATF सहित कई जरूरी नियम बदलने वाले हैं। तेल कंपनियां गैस सिलेंडर के नए रेट जारी करेंगी, जिससे रसोई का बजट प्रभावित हो सकता है। हवाई ईंधन (ATF), CNG-PNG की कीमतों में भी बदलाव संभव है। सरकारी कर्मचारियों के लिए UPS चुनने की आज आखिरी तारीख है। सीनियर सिटीजन को पेंशन जारी रखने के लिए 30 नवंबर तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी है। TDS से जुड़े स्टेटमेंट की डेडलाइन भी 30 नवंबर है। दिसंबर में बैंकों की कुल 17 दिनों की छुट्टियां होंगी, इसलिए बैंक संबंधी काम पहले निपटा लें।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com