6:37 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

नैनीताल: जनहित संस्था ने दिवंगत सदस्य के पिता के लिए शोक सभा आयोजित की

नैनीताल। जनहित संस्था नैनीताल की एक आपात बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संस्था के वरिष्ठ सदस्य अमित रस्तोगी के पिता श्री दिनेश रस्तोगी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।

परिवार के अनुसार श्री रस्तोगी (76) का उपचार के दौरान 27 नवम्बर 2025 को निधन हो गया। वे अपने परिवार में पत्नी सहित अन्य सदस्यों को छोड़कर गए हैं।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सदस्यों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि शोकाकुल परिवार को इस दुखद समय में धैर्य व शक्ति प्रदान करें।

शोक सभा में संरक्षक जगनमोहन सिंह बिष्ट, अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी, उपाध्यक्ष अशोक साह, महासचिव महेश चन्द्र आर्या, उपाध्यक्ष भुवन कुमार, मीडिया प्रभारी जी.के.ए. गौरव बब्बी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवरगांव

विज्ञापन एक्सप्रेस