10:59 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

जुनून, जज़्बा और जीत: फ्यूचर लीडर्स स्कूल में फ़ाइनल डे स्पोर्ट्स मीट में बच्चों का दमदार प्रदर्शन

बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल के प्राइमरी विंग में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के फ़ाइनल डे गेम्स प्रेज़ेंटेशन का आयोजन जोश और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। स्कूल का खेल मैदान आज ऊर्जा, प्रतिस्पर्धा और बच्चों की खेल भावना से सराबोर दिखाई दिया।

मुख्य अतिथि किशन शर्मा (जिला संयोजक—सहकारिता प्रकोष्ठ, सभापति सहकारी क्रय विक्रय समिति, उझानी), बधवार गर्ल्स इंटर कॉलेज के अध्यक्ष राजन मेंहदीरत्ता तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. राजीव कुमार सिंह ने रिबन काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

कार्यक्रम की शुरुआत रोमांचक 200 मीटर हर्डल रेस से हुई, जिसमें छोटे-छोटे खिलाड़ियों ने अद्भुत संतुलन, गति और आत्मविश्वास का प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। बाधाओं को पार करते हुए उनकी दृढ़ता और हिम्मत ने मैदान का माहौल और भी रोमांचक बना दिया।

इसके बाद हुई जोरदार रस्साकशी प्रतियोगिता ने पूरे मैदान को उत्साह और हूटिंग से गूंजा दिया। दोनों टीमों ने टीमवर्क, रणनीति और शक्ति का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। खिलाड़ियों की जिद और दर्शकों के उत्साह ने मुकाबले को और भी यादगार बना दिया।

हर्डल रेस में विजेता रहे:
हर्षित, शहजील, संध्या, संजय, केशव, मनीष, संगीता और मुस्कान।

राजन मेंदीरता ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल बच्चों के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, शारीरिक एवं मानसिक विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
विद्यालय डायरेक्टर वी पी सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें निरंतर खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
अंत में विद्यालय के एमडी राहुल कुमार सिंह ने बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को आगे बढ़ने, सीखने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। विद्यालय प्रधानाचार्य ने कहा
कि आज का यह आयोजन इस बात का प्रमाण रहा कि जीत सिर्फ़ मेडल नहीं—बल्कि आत्मविश्वास, कोशिश और सीख का नाम है। विद्यालय के खेल शिक्षक दीपक शर्मा ने कहा किआज का यह दिन बच्चों की ऊर्जा, समर्पण और शानदार प्रदर्शन के नाम रहा, जो भविष्य में उनसे बेहतर उपलब्धियों की उम्मीद जगाता है।
आज का फ़ाइनल डे स्पोर्ट्स मीट उत्साह, सम्मान और शानदार प्रस्तुतियों के साथ अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।यह दिन न सिर्फ़ खेलों का, बल्कि हिम्मत, अनुशासन और जीत की भावना का जश्न था।


इस अवसर पर उपस्थित रहे
सी.के. शर्मा (एकेडमिक हेड), परमेंद्र सिंह (जूनियर कोऑर्डिनेटर), केशव शर्मा (प्राइमरी कोऑर्डिनेटर), राखी गुप्तान (प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर) सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ और स्टाफ सदस्य।

विज्ञापन एक्सप्रेस