बिल्सी। विशेष प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत बूथ संख्या-6 के बीएलओ धीरज गौतम व सुपरवाइजर राघवेंद्र सिंह ने समय से पहले शत-प्रतिशत कार्य पूरा कर उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। उनके इस सराहनीय प्रयास पर उपजिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह ने दोनों को प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। सम्मान पत्र प्रदान करते हुए एसडीएम ने कहा कि बीएलओ टीम ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में गति के साथ गुणवत्ता और जिम्मेदारी का बेहतरीन समन्वय दिखाया है। निर्धारित समय से पहले सभी प्रविष्टियों का सत्यापन कर मतदाता पंजीकरण कार्य पूर्ण करना अन्य बीएलओ के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी बीएलओ इसी प्रकार जिम्मेदारी और तत्परता के साथ अभियान को सफल बनाने में योगदान देंगे। इस मौके पर तहसीलदार प्रभा सिंह, नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव, अंक्षात पटेल, मोहम्मद मियां आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com