बिल्सी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल करीब 30 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा की गई। महिलाओं की हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, वजन, शुगर लेवल सहित अन्य आवश्यक परीक्षण किए गए। जरूरत के अनुसार दवाएं और पोषक तत्व भी उपलब्ध कराए गए। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. चारु गुप्ता ने महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच बेहद जरूरी है, क्योंकि इससे किसी भी तरह की जटिलता का समय रहते इलाज हो सकता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर माह चार विशेष मातृत्व स्वास्थ्य शिविर आयोजित करा रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को समय पर उपचार मिल सके। उन्होंने कहा कि हर गर्भवती महिला को संतुलित आहार को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी। महिलाओं को आयरन, कैल्शियम और टीकाकरण के महत्व के बारे में भी अवगत कराया। इस मौके पर कई स्टाफ नर्स मौजूद रही।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

