10:06 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू-पड़ने लगा कोहरा आसमान में छाई धुंध, पछुआ हवाओं से गिरने लगा पारा बढ़ने लगी ठंड


बदांयू 23 नवंबर।

जिले में ठंडी पछुआ हवाओं का प्रवाह फिर से शुरू होने से वातावरण में ठंड का अहसास धीरे-धीरे बढ़ रहा है। तापमान में भी गिरावट महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों के भीतर तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। यह गिरावट धीरे-धीरे ही होगी। इसके अलावा आज सुबह कोहरा नजर आया, आसमान में धुंध नजर आई। वहीं दिन में धूप में भी गर्मी कम नजर आई।

मौसम विभाग के अनुसार, सतही स्तर पर पश्चिमी हिमालयीय क्षेत्रों से आने वाली ठंडी और शुष्क पछुआ हवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। इससे तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जाएगी।

मौसम बैज्ञानिकों ने बताया अब दिन का भी तापमान गिरना शुरू होगा
उन्होंने बताया कि पांच दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने की संभावना है लेकिन यह गिरावट यकायक न होकर धीरे-धीरे होगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.