युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत’ बदायूं तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय खेल कूद कार्यक्रम का आयोजन भगवान दास मेमोरियल इंटर कॉलेज धरमपुर मनसा नगला के स्पोर्ट्स फील्ड में किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करना और उन्हें शारीरिक रूप से सशक्त बनाना था। इस कार्यक्रम में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें कबड्डी, वॉलीबॉल , बैडमिंटन, लम्बी कूद 200 मीटर महिला और 400 मीटर पुरुष में शामिल थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदेश कुमार सिंह,जिन्होंने अपने प्रेरणादायक भाषण से युवाओं को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर प्रबंधक आदेश कुमार सिंह ,श्री संजीव कुमार श्रीवास्तव, श्री रविन्द्र पाल सिंह और राहुल कुमार , प्रदीप कुमार ,ओमवीर सिंह दद्दा राहुल यादव ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कबड्डी में लड़कियों ने अपनी ताकत और रणनीति का प्रदर्शन किया, जबकि वॉलीबॉल में लड़कों की टीमों ने अपनी कुशलता दिखाई। बैडमिंटन में लड़कियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेरा युवा भारत ,बदायूं के इस प्रयास से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ी है और उन्हें एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया है।
कार्यक्रम के अंत में, संजीव कुमार श्रीवास्तव, रविन्द्र पाल सिंह ने विजेताओं को खेल किट, टी-शर्ट्स, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी प्रदान की और सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को न केवल शारीरिक रूप से सशक्त बनाते हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व कौशल भी विकसित करते हैं।
कबड्डी में सलोनी की टीम विजेता, अनामिका की टीम उपविजेता रही। वॉलीबॉल में श्याम सुंदर की टीम विजेता, अभय प्रताप की टीम उपविजेता रही। 400 मीटर में पुरूष में शोभित प्रथम स्थान, शैलेन्द्र द्वितीय, मुकेश कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर महिला वर्ग में माधवी दुबे प्रथम , सलोनी सिंह द्वितीय स्थान एवं संगीता यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
, लम्बी कूद में मंगली सिंह प्रथम स्थान, राज कौशल सिंह एवं राजू कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर कॉलेज राजेश शाक्य , प्रेम पाल सिंह संजय सिंह, ए पी सिंह खेल प्रशिक्षक, शंकू सिंह अनूप सिंह, राहुल कुमार, लवेश कुमार, रमन यादव आदि स्टाफ उपस्थित रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

