।
उझानी बदांयू 20 नवंबर।
वरिष्ठ पुलिस अक्षीक्षक डा बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में ,अपर पुलिस अधीक्षक विजेयेन्द्र द्विवेदी के पर्यवेक्षण में आज क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार उपाध्याय तथा क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ देवेन्द्र कुमार द्वारा थाना उझानी का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा थाने का मालखाना, हवालात, मैस, कार्यालय, महिला हेल्प, साईबर हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय व थाना के अभिलेखो को चैक कर उनके रखरखाव एवं अद्यतन रखने हेतु निर्देशित किया गया तथा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आदेशित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा सभी अधिकारी व कर्मचारीगण को क्षेत्र में गस्त करने व विगत 10 वर्षो के अपराधो में संलिप्त रहे अभियुक्तो के सत्यापन करने एवं अपराध में सक्रिय पाये जाने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने तथा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग करने तथा जनता से मधुर व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित थाना प्रभारी एंव अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com