5:42 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

कछला में स्टाफ नर्स पर कार्रवाई नहीं,कल फिर महिलाओं का धरना प्रदर्शन

कछला बदायूं 20 नवंबर।

बदायूं जिले के कछला में जन आरोग्य मंदिर पर तैनात स्टाफ नर्स के खिलाफ कार्रवाई न होने से आक्रोशित महिलाएं शुक्रवार से दोबारा धरना प्रदर्शन शुरू करेंगी।

वार्ड नंबर 5 की ममता चौहान को कथित तौर पर धक्का मारकर बाहर निकालने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। सोमवार को हुए पहले धरना-प्रदर्शन के दौरान महिलाओं को स्टाफ नर्स पर कार्रवाई का सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ महेश प्रताप सिंह के द्वारा तीन दिन का आश्वासन दिया गया था, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। बताते हैं आरोपी नर्स का व्यवहार सही नहीं है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.