।
बदांयू 20 नवंबर।
बदायूं में 16 पक्षियों के शिकार के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई की है। इन पक्षियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) भेजा गया है। वन विभाग ने पोस्टमार्टम शुल्क के तौर पर 5664 रुपये भी जमा किए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों में विकास पुत्र चंद्रपाल (निवासी दानशाही बझेड़ा कलां, गाजियाबाद)
विक्रम पुत्र कालू (ग्राम छलौन, गौतमबुद्धनगर)
अम्मू पुत्र कृपाल (निवासी हैदरनगर नागौल, हापुड़) को पुलिस ने गिरफ्तार कर सिविल लाइंस थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है ।
वहीं फरार आरोपी छमिया पुत्री ओमवीर (गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके के कलछीना की रहने वाली) है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
ज्ञात रहे कल पीआरवी पुलिस ने इन पक्षीयों के शिकारियों को 16 मृत कोयल,कोव्वे, नीलकंठ, बगुले सहित पुलिस ने पकड़ा था। इन आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com