9:33 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

बदांयू जिला अस्पताल को मिली एक्स-रे फिल्म, जेम पोर्टल से मिली कामयाबी

बदांयू जिला अस्पताल को मिली एक्स-रे फिल्म, जेम पोर्टल से मिली कामयाबी।

बदांयू 19 नवंबर।

बदायूं जिला अस्पताल में एक्स-रे फिल्म की किल्लत खत्म हो गई है, जिससे मरीजों को राहत मिली है। जेम पोर्टल से मिली नई सप्लाई के बाद अस्पताल में एक्स-रे सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं।

जिला अस्पताल में दो दिनों से एक्स-रे फिल्म की कमी के कारण सेवाएं बाधित थीं।
मरीजों को सादा एक्स-रे करवाना पड़ रहा था, जिससे रिपोर्ट तैयार होने में देरी हो रही थी।
जिला अस्पताल प्रशासन ने स्थानीय खरीद की व्यवस्था की थी, लेकिन मात्रा सीमित होने के कारण सावधानी से उपयोग किया जा रहा था।

एक्स-रे कक्ष में कर्मचारी पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं।
मरीजों के एक्स-रे बारी-बारी से किए जा रहे हैं।
तकनीशियनों ने बताया कि अब डिजिटल एक्स-रे की रिपोर्टें भी निर्धारित समय पर उपलब्ध होंगी। कार्यवाहक सीएमएस डॉ. अमित कुमार वार्ष्णेय ने जानकारी दी कि जेम पोर्टल के माध्यम से पूरी सप्लाई समय पर प्राप्त हो गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस