4:34 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

सीओ ने किया बिल्सी कोतवाली का निरीक्षण किया,दिए निर्देश

बिल्सी। पुलिस क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार ने मंगलवार को स्थानीय कोतवाली पहुंचकर त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागीय अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण कर कोतवाल मनोज कुमार सिंह समेत पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीओ ने सबसे पहले रजिस्टरों, शस्त्रों एवं गोला-बारूद के रखरखाव की स्थिति परखी। उन्होंने रजिस्टर अद्यतन रखने एवं शस्त्रों की नियमित सर्विसिंग कराने के आदेश दिए। इसके बाद उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, बैरक, मैस और हवालात का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाओं की स्थिति पर संतोष जताते हुए सुधार की जरूरत वाले बिंदुओं को चिन्हित किया। सर्दी के मौसम को देखते हुए सीओ ने कोतवाली पुलिस को रात्रि गश्त को और अधिक सतर्कता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देर रात गश्त और चेकिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी पेट्रोलिंग पर जोर दिया। इस मौके पर कोतवाल मनोज कुमार सिंह, एसआई राम मेहर सिंह, रचना देशवाल, मोहित कुमार नैन, बलबीर सिंह, योगेंद्र कुमार, अभिषेक गोयल, संदीप सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस