8:58 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

ठेकेदार सहित हाइड्रा ड्राइवर पर लगाया हत्या का आरोप थाने में दी तहरीर

कुंवर गांव । हाइड्रा से बिजली खंभा के लिए गढ्ढा खोदते समय युवक घायल हो गया था जिला अस्पताल पहुंचते समय उसकी मौत हो गई अब परिजनों ने ठेकेदार और हाइड्रा चालक पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है

ठेकेदार राणा प्रताप सिंह का दक्ष इंटरप्राइजेज का कार्य वोल्टास यूनिवर्सल कंपनी का कार्य कुंवर गांव थाना क्षेत्र के गांव असिर्स बरखिन में चल रहा है जिसमें सतेंद्र पुत्र दयाराम निवासी धर्मपुर थाना आंवला जिला बरेली सहित अन्य लोगों को काम पर ले जाते थे ।

घटना सोमवार शाम लगभग साढ़े तीन बजे की है बरखिन के पास हाइड्रा द्वारा बिजली पोल गाढ़ने के लिए गढ्ढा खोदा जा रहा था ‌। आरोप है कि सतेंद्र व उनके साथियों का ठेकेदार पर काफी पैसा वकाया था जिसको हड़पने के लिए ठेकेदार के इशारे पर काम करने वाले हाइड्रा ड्राइवर आर एस यादव व संजय परासरी ने ट्रेक हाइड्रा से सोमवार को सतेंद्र को दबा कर मार दिया और सतेंद्र के घर पर बिना सूचना दिए शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया । परिजनों ने जब जानकारी की तब पता लगा कि ठेकेदार ने सभी का पैसा हड़पने के लिए घटना को अंजाम दिया है । मृतक की पत्नी सुनीता ने ठेकेदार सहित तीन लोगों पर पति की हत्या का आरोप लगाते हुए मंगलवार को थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है ।

मंगलवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव जब गांव पहुंचा तो ग्रामीणों में आक्रोश आ गया और उन्होंने शव को आंवला-बदायूं मार्ग पर रखकर काफी देर तक हंगामा काटा,सूचना पर आंवला व कुंवरगांव दोनों थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर समझाने के बाद पुलिस ने परिजनों को मृतक के लिए अंतिम संस्कार के लिए राजी किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.