9:33 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

बदांयू – लेखपाल ने पुलिस पर लगाया पिटाई व पचास हजार मांगने का आरोप

।लेखपाल ने पुलिस पर लगाया पिटाई व पचास हजार मांगने का आरोप।


बदांयू 18 नवंबर।

बदायूं में एक लेखपाल ने पुलिस पर सिविल लाइंस थाने में मारपीट करने और छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। लेखपाल ब्रजेश कुमार यादव के अनुसार, वे पड़ौवा गांव में बीएलओ का काम निपटाकर लौट रहे थे, तभी दो सिपाहियों ने मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका, जो मेरे खेत में भराव का काम कर रहे थे,जिनकी परमीशन भी मेरे पास थी। फिर भी उनसे बहस करने लगे। आरोप है कि सिपाही उन्हें मंडी समिति पुलिस चौकी ले गए और वहां मारपीट की। बाद में उन्हें सिविल लाइंस थाने लाया गया, जहां भी उनके साथ मारपीट की गई ।

लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष भोजराज यादव ने इस मामले में काम बंद करने की चेतावनी दी है और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि लेखपाल शराब के नशे में थे, जिसकी पुष्टि मेडिकोलीगल रिपोर्ट में हुई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस