6:23 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

न्याय पंचायत बाराचिर्रा की न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन

कादरचौक विकासखंड की न्याय पंचायत बाराचिर्रा की माह नवम्बर की न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन 18.11.2025 दिन मंगलवार को बाराचिर्रा न्याय पंचायत के प्राथमिक विद्यालय सिरसा में ब्लॉक क्वालिटी को-आर्डिनेटर की अध्यक्षता में दोपहर 2:30 बजे से प्रारंभ होकर 4:30 बजे संपन्न हुई, जिसमें मुख्य एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षक संकुल परमानंद ने स्विफ्ट चार्ट ऐप, कार्य पुस्तिकाओं, प्रिंटरिच सामग्री, विकसित भारत बिल्डथान गतिविधियों की प्रविष्टि, वीर गाथा प्रोजेक्ट 5.0 की प्रविष्टि, विद्यांजली कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल रजिस्ट्रेशन पर चर्चा की। नोडल शिक्षक संकुल जमीर अहमद ने सीख की विषय-वस्तु, हमारे प्रयास (शेयरिंग), एकेडमिक आवश्यकताओं हेतु नियोजन, निपुण विद्यालय आकलन प्रभावी कार्य योजना, अभिनव शिक्षण एवं स्वच्छ हरित, विद्यालय साझा सिख सत्र, टी०एल०एम० निर्माण तथा फीडबैक सत्र, स्मार्ट क्लास आईसीटी लैब एवं स्टेम किट्स अनुभव, विद्याज्ञान प्रवेश परीक्षा के आवेदन एवं परीक्षा की तैयारी, न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता पर चर्चा करते हुए टीएलएम का प्रदर्शन अनिवार्य रूप से किया जाए, यू-डायस प्लस प्रोफाइल पोर्टल पर डाटा अपलोड आदि पर विस्तार से जानकारी दी। अंकित गुप्ता (ब्लॉक क्वालिटी को-आर्डिनेटर) ने बताया कि शिक्षा विभाग का राष्ट्रीय डॉटा सिस्टम है। इसमें जिले के सभी स्कूलों की विस्तृत प्रोफाइल दर्ज की जाती है। इसमें छात्र संख्या, शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यालय भवन, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, खेल सुविधाएं, स्मार्ट क्लास, टॉयलेट, पानी और अन्य संसाधनों की जानकारी शामिल होती है पर विस्तार से प्रकाश डाला।


इस अवसर पर मोहिनी गुप्ता, सुनीता देवी, नरेश पाल सिंह, आशीष मौर्या, परमानंद, प्रीती, शिखा सक्सेना,मुनेश कुमार, विपिन कुमार, गजेंद्र पाल सिंह, जमीर अहमद, ज्योति आदि। प्रधानाध्यापक मोहिनी गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.