2:57 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

संदिग्ध परिस्थितियों में 61 वर्षीय युवक लापता,पुलिस जांच में जुटी

बिल्सी। बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव से 61 वर्षीय एक व्यक्ति संदिगध परिस्थितियों में लापता हो
गए हैं। परिजनों ने उनकी तलाश के बाद बिल्सी थाना
पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की
जांच शुरू कर दी है।
लापता व्यक्ति की पहचान रामकिशन के रूप में हुई है,
उनके भतीजे राकेश पुत्र राम भजन ने पुलिस को दी
तहरीर में बताया कि रामकिशन 16 नवंबर 2025 को
घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकले थे। शाम
तक जब वह घर नहीं लौटे,तो परिजनों ने उनकी तलाश
शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।
परिजनों ने मंगलवार को बिल्सी थाना पुलिस को मामले
की शिकायत दी। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद पुलिस ने
गुमशुदगी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस