10:58 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

कछला- द गंगा अकादमी में नारी सशक्तिकरण के तहत् एडीजे ने दी कानून की जानकारी

उझानी बदांयू 17 नवंबर।

कछला की द गंगा अकादमी में मिशन शक्ति के अंतर्गत ‘नारी सशक्तिकरण जागरूकता मिशन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बदायूं की एडीजे श्रीमती शिव कुमारी ने छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया।

महिला कल्याण विभाग से श्रीमती छवि व सुश्री कशिश के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । सुश्री कशिश ने बच्चों को उनके अधिकारों व संविधान के आर्टिकल 21, आवश्यक टोल फ्री नंबर, साइबर अपराध इत्यादि की जानकारी दी। श्रीमती प्रीति चौहान ने भी बच्चों को मिशन से जुड़ी अनेकों योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर कीर्ति आहूजा व कृष्णा भल्ला, प्रधानाचार्य विनोद कुमार और उप प्रधानाचार्य राजेंद्र आर्य व अध्यापकगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस