।
बिल्सी बदांयू 17 नवंबर।
बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर में रंगदारी न देने पर मेडिकल संचालक भाइयों पर जानलेवा हमला हुआ था। आकाश तोमर नामक व्यक्ति ने अपने भाई के मेडिकल स्टोर पर रंगदारी मांगने और हमला करने का आरोप लगाया है।
आकाश के अनुसार, महावीर सिंह अखित के साथ मिलकर 20 अगस्त 2025 को मेडिकल स्टोर पर हमला किया था। हमलावरों ने अभिषेक, महावीर सिंह, राजवीर सिंह, धर्मेंद्र और दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें और उनके भाई को लाठी-डंडों से पीटा। अभिषेक ने अंकित पर तमंचा तान दिया था।
आकाश ने बताया कि महावीर और धर्मेंद्र ने जान से मारने की नीयत से लोहे की चीज लगी लाठियों से उनके सिर पर वार किया, जिससे उनकी बाईं आंख और बाएं हाथ पर चोटें आईं।
इस मामले में कोर्ट के आदेश पर बिल्सी पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
अमन वार्ष्णेय
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

