बिल्सी। बिल्सी तहसील क्षेत्र के बैरमई बुजुर्ग गांव में तीन वर्षीय बच्चे की खेत में बनी पानी की कुंडी में डूबने से मौत हो गईं। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार अतर सिंह का तीन वर्षीय पुत्र रवि अपने बड़े भाई सुनील के साथ खेत पर गया था। खेलते समय रवि खेत में बनी पानी की कुंडी के पास पहुंचा और अचानक उसमें गिर गया।
कुछ देर बाद सुनील ने अपने दादा अमर सिह को इसकी
सूचना दी। परिजन तुरंत मौके पर पहंचे और रवि को पानी से बाहर निकाला। वह अचेत अवस्था में था।
परिवार के सदस्य रवि को आनन-फानन में बिल्सी के
एक निजी अस्पताल ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच
के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में मातम छा गया। ग्रामीणों की भीड पीडित परिवार के घर पर जमा हो गई और सभी ने इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त की।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

