10:53 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

मिशन शक्ति के अंतर्गत एक दिन की प्रधानाचार्य बनी जय श्री शाक्य

विकासखंड वजीरगंज क्षेत्र के न्याय पंचायत रेहडिया में शोभाराम शाक्य हायर सेकेंडरी स्कूल रहेड़िया वजीरगंज बदायूं में चिल्ड्रन देखकर उपलक्ष में मिशन शक्ति के अंतर्गत हाई स्कूल की बालिका कुमारी जय श्री शाक्य को शोभाराम शाक्य हायर सेकेंडरी स्कूल रहरिया का 1 दिन का प्रधानाचार्य बनाया गया। जय श्री शाक्य ने समस्त स्टाफ के साथ सभी कक्षाओं का निरीक्षण किया। एवं आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए स्कूल में सभी कक्षाओं में अनुशासन देखने को मिला और अंत में कॉलेज के समस्त स्टाफ ने अपने दायित्व को खूब निभाया। इस कुशल कार्य के लिए जय श्री शाक्य को समस्त स्टाफ ने गिफ्ट देकर सम्मानित किया। जय श्री शाक्य ने बताया हम सबको मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करनी है आज मुझे प्रधानाचार्य एक दिन का बनाया गया है कल आपको भी बनाया जा सकता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.